आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की सुरक्षा का ज़िम्मा सीएसआईएफ के कन्धो पर हैं। लेकिन कई बार ये सुरक्षा कर्मी खुद अपने सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आते है। विगत सप्ताह सीआईएसएफ ने हद दर्ज की गुण्डागर्दी का सबूत दिया। आतंकवादी और विदेशी ताकतों से लोहलेने वाली सेना के नायब सूबेदार रामेश्वरम दयाल को इनकी बदतमीज़ी का शिकार होना पड़ा।हुआं यूँ कि जम्मू कश्मीर मे तैनात नायब सूबेदार रामेश्वरम दयाल अपने परिवार के छ: सदस्यों के साथ ताजमहल देखने आगरा आये थे। पूर्वी गेट से प्रवेश करते वक्त उनके पास कुछ खाने की वस्तु थी जिसे सीआईएसएफ के जवान ने तलाशी के बावजूद भी उसे अन्दर ले जाने दिया। रामेश्वरम को इस बात की जानकारी नही थी कि ताज मे किसी भी वस्तु को खाने के लिये नही जा सकते। जब रामेश्वरम खाने का सामान ताज मे ले गये तो वहां मौजूद दूसरे सीआईएसएफ जवानों ने बिना कुछ कहे सुने उन पर टूट पड़े। उनके और उनके परिवार साथ जमकर मारपीट की। इस बीच वहां खडे लोग मूक दर्शक बने रहे। सीआईएसएफ के जवानों ने रामेश्वरम की पत्नी को इतना मारा कि वो वंही बेहोश हो गयी। बाद में इस मामले को छुपाने के लिये सीआईएसएफ के अधिकरियों ने रामेश्वरम पर दबाव बनाकर एक समझौता बनाया और उसके हस्ताक्षर भी करवा लिये। ताकि उनकी करतूत लोगों के सामने ना आ सके। गौरतलब है कि ताजमहल मे किसी वस्तु के ले जाने पर रोक के लिये तलाशी ली जाती है। ये काम सीआईएसएफ का है इसलिये उन्होने अपनी लापरवाही को छिपाने के लिये इतनी बड़ा मामला रफा-दफा किया। ताजमहल मे ये कोई पहला मामला नही है आये जिन यहां सीआईएसएफ के जवान किसी ना किसी के साथ बदसलूकी करते रहते हैं। इससे ताजमहल की छवि के साथ-साथ, देश की छवि को भी नुकसान पंहुच रहा है।



