उत्तर भारत की समाचार एंव प्रोडक्शन कम्पनी "सीएनएन" क्रियेटिव न्यूज़ नेटवर्क इन दिनों ई-टीवी के एक नये शो के लिये उर्दू एंकरों की तलाश कर रही है। इसी सिलसिले मे रविवार को दोपहर से शाम तक कम्पनी के आगरा कार्यालय मे ऑडिशन लिये गये। इस दौरान कई नये चेहरे अपनी किस्मत आजमाने के लिये सीएनएन ऑफिस पंहुचें। ऑडिशन के लिये राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त वरिष्ठ टीवी पत्रकार परवेज़ सागर, प्रख्यात टीवी एंकर नन्दनी सिंह, उर्दू पत्रकार डा.एस.आई.ज़ाफरी के अलावा कम्पनी के निदेशक एस.आई.एच. ज़ैदी पैनल मे शामिल थे। गौरतलब है कि सीएनएन ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड़ मे कई समाचार पत्रों मे एंकर के लिये विज्ञापन दिया था। यदि आप भी उत्तर प्रदेश या उत्तराखण्ड़ मे रहते हैं और उर्दू एंकरिंग कर सकते हैं तो अपना बॉयोडाटा cnnnews@in.com पर मेल कर सकते हैं।
Sunday, March 29, 2009
उर्दू एंकर की तलाश, सीएनएन ने लिये ऑडिशन
उत्तर भारत की समाचार एंव प्रोडक्शन कम्पनी "सीएनएन" क्रियेटिव न्यूज़ नेटवर्क इन दिनों ई-टीवी के एक नये शो के लिये उर्दू एंकरों की तलाश कर रही है। इसी सिलसिले मे रविवार को दोपहर से शाम तक कम्पनी के आगरा कार्यालय मे ऑडिशन लिये गये। इस दौरान कई नये चेहरे अपनी किस्मत आजमाने के लिये सीएनएन ऑफिस पंहुचें। ऑडिशन के लिये राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त वरिष्ठ टीवी पत्रकार परवेज़ सागर, प्रख्यात टीवी एंकर नन्दनी सिंह, उर्दू पत्रकार डा.एस.आई.ज़ाफरी के अलावा कम्पनी के निदेशक एस.आई.एच. ज़ैदी पैनल मे शामिल थे। गौरतलब है कि सीएनएन ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड़ मे कई समाचार पत्रों मे एंकर के लिये विज्ञापन दिया था। यदि आप भी उत्तर प्रदेश या उत्तराखण्ड़ मे रहते हैं और उर्दू एंकरिंग कर सकते हैं तो अपना बॉयोडाटा cnnnews@in.com पर मेल कर सकते हैं।
Friday, March 27, 2009
पाकिस्तान मे आत्मघाती हमला
ख़ैबर। पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े ख़ैबर में एक मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 70 लोगों के मारे जाने की ख़बर हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार ये हमला जुमे की नमाज़ के वक़्त हुआ है। ये हमला ख़ैबर में जमरूद तहसील से लगभग पांच किलोमीटर दूर बगयाड़ी में हुआ है।ख़ैबर के एक उच्च अधिकारी तारिक़ हयात के मुताबिक " 45 से 46 शव निकाले जा चुके हैं. मरने वालों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।" समाचार एजेंसियों के अनुसार हमले में 70 से अधिक लोगों के घायल होने की ख़बर है। एक स्थानीय अधिकारी बख़्तियार ख़ान ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि मौक़े वारदात पर राहत का काम जारी है। चश्मदीदों ने बताया है कि आत्मघाती हमला इतना भीष्ण था कि पूरी मस्जिद ध्वस्त हो गई। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि हमलावर ने मस्जिद में नमाज़ियों के बीच अपने आप को धमाके से उड़ा दिया। उनका ये भी कहना था कि उन्हें ऐसा लगता है कि आत्मघाती हमलावर पहले ही से मस्जिद में मौजूद थे। ग़ौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान में तैनात नैटो के सैनिकों के लिए ख़ैबर एजेंसी से खाने का सामान ले जाने वाले क़ाफले पर हमले होते रहें हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है जब इस इलाक़े में किसी मस्जिद पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद कई मस्जिदों मे तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
पॉप के कन्डोम सम्बन्धी बयान पर विवाद

वेटिकन सिटी। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में से एक 'द लांसेंट' ने पोप बेनेडिक्ट पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंडोम के इस्तेमाल पर दिए गए अपने बयान में वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी की है। लांसेट ने एक लेख के ज़रिए कहा है कि पोप का ताज़ा बयान ग़लत है जिसमें उन्होंने कहा था कि कंडोम एचआईवी, एड्स की समस्या को बढ़ा सकता है। पोप ने कहा था कि इस भयानक बीमारी से निपटने में कंडोम के बदले संयम ज़्यादा कारगर है।अफ़्रीका के अपने पहले दौरे के दौरान पोप ने कहा था, "एड्स ऐसी त्रासदी है जिसे सिर्फ़ पैसे के बल पर ख़त्म नहीं किया जा सकता। इसे कंडोम का वितरण करके भी समाप्त नहीं किया जा सकता बल्कि इससे तो समस्या और भी बढ़ सकती है।" पोप ने कहा, "चर्च की परंपरागत सीख ही एचआईवी/ एड्स से पूर्ण बचाव का एकमात्र उपाय साबित हुई हैं।" चर्च का मानना है कि लोगों को कंडोम के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने से मानव व्यवहार को पूरी तरह नहीं बदला जा सकता। लांसेट का कहना है कि पोप ने इस मुद्दे पर कैथोलिक सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक रूप से वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी की है। पत्रिका का कहना है कि कंडोम ही एचआईवी/ एड्स के प्रसार को कम करने का एकमात्र तरीका हैं। पत्रिका ने कहा, "यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोप की अनदेखी है या कैथोलिक सिद्धांतों के समर्थन के लिए जानबूझ कर वैज्ञानिक तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा गया है।" लेकिन इसमें कहा गया है कि यह बयान अब भी वहीं का वहीं है इसलिए वैटिकन को इसे वापस लेना चाहिए। लांसेट ने कहा, "जब भी कोई धार्मिक या राजनीतिक पहुँच वाला महत्वपूर्ण व्यक्ति वैज्ञानिक रूप से ग़लत तथ्यों वाला बयान देता है जो करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य के लिए विनाशकारी हो तो उसे इस बयान को वापस लेना चाहिए या जनता के सामने उसे सुधारना चाहिए।" इसका कहना है कि "पोप बेनेडिक्ट का यह बयान हज़ारों कैथोलिकों समेत जनता और उन स्वास्थ्यकर्मियों पर प्रभाव डालेगा जो एचआईवी/एड्स के बचाव के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।"
Friday, March 20, 2009
जल उठा पहाड़
दक्षिण अफ्रीका। प्रसिद्ध पर्यटन शहर केप टाऊन की शान ‘टेबल माउंटेन’ के जंगलों में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण इलाके से सैकड़ों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भयंकर गर्मी और तेज दक्षिणी हवाओं के कारण क्षेत्र में कई अलग-अलग जंगलों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। यह तस्वीर जलते हुए ‘टेबल माउंटेन’ की है। यह पहाड़ ऊपर से किसी टेबल की तरह सपाट है और इसीलिए इसे ‘टेबल माउंटेन’ कहा जाता है।
55 लाख डॉलर में नीलाम हुआ ऐतिहासिक कालीन
सऊदी अरब। डेढ़ सौ साल पहले मदीना में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के मक़बरे को सजाने के लिए तैयार किया गया कालीन दोहा में हुई एक नीलामी में क़रीब 55 लाख डॉलर में नीलाम हो गया। पहले माना जा रहा था कि यह नीलामी क़रीब 45 लाख डॉलर से नीलामी शुरू की गई।गुजरात के बड़ौदा में बने इस कालीन की ख़ासियत यह है कि इसे लगभग बीस लाख असली मोतियों से सजाया गया है इसीलिए इसे पर्ल कार्पेट का नाम दिया गया है। 'बसरा मोती' नाम से जाने जाने वाले छोटे प्राकृतिक मोतियों को ईरान की खाड़ी से निकाला गया था। इसके अलावा इसमें हीरा, नीलम, माणिक और पन्ना जैसे सैकड़ों क़ीमती रत्न भी जड़े हैं। इसे सजाने के लिए सोने का भी प्रयोग किया गया है। 1860 के अंत में बने इस कालीन में लाल और नीला रंग प्रमुखता में है और इसमें घुमावदार बेलबूटे बने हुए हैं। एएफ़पी समाचार एजेंसी ने नीलामी कराने वाली कंपनी सॉदबी के प्रवक्ता हबीब बाशा के हवाले से कहा, "हमें 45 लाख डॉलर से नीलामी शुरू करनी पड़ी और पर्ल कार्पेट कमीशन और फ़ीस समेत 54.58 लाख डॉलर में बिक गया।" बाशा ने कहा, "ख़रीदार की पहचान को ज़ाहिर नहीं किया जा रहा है क्योंकि वे ग़ुमनाम रहना चाहते हैं।" कहा जाता कि पर्ल कार्पेट को बड़ौदा के महाराजा गायकवाड़ खांडेराव ने मदीना में पैगंबर हजरत मोहम्मद साबह के मक़बरे को सजाने के लिए एक उपहार के तौर पर तैयार करवाया था। लेकिन महाराजा की मृत्यु हो जाने के कारण यह कभी मदीना पहुँच ही नहीं सका और भारत में ही रह गया। कोई सौ साल पहले तक इसे प्रदर्शनियों में रखा जाता था। बाद में, राजपरिवार का एक सदस्य इसे लेकर मोनैको चला गया।
Thursday, March 19, 2009
पोप ने उठाया कंडोम के इस्तेमाल पर सवाल
याउंडे (कैमरून)। अफ्रीका महाद्वीप के दौरे पर आए 16वें पोप बेनेडिक्ट ने कहा है कि अफ्रीका में फैल रही एड्स की महामारी को कंडोम बांटने से नहीं रोका जा सकता है। पोप का यह बयान उन संगठनों के लिए करारा झटका है जो इस महाद्वीप में एड्स की महामारी को रोकने में लगे हैं। अफ्रीका महाद्वीप में करीब 2 करोड़ 20 लाख एचआईवी पीड़ित हैं। पोप के इस बयान पर स्वंय कैथोलिक समुदाय के घर्मगुरु भी बंटे नजर आ रहे हैं जिनमें से कई अफ्रीका में एड्स की रोकथाम के लिए काम कर रहे हैं। पोप बेनेडिक्ट मंगलवार को अपने सात दिवसीय अफ्रीकी दौरे पर कैमरून पहुंचे। पोप के तौर पर पिछले चार वर्षों में पोप बेनेडिक्ट 16वें ने पहली बार कंडोम के इस्तेमाल पर सीधेतौर पर निशाना साधा है। हालांकि इस विषय पर उनके ये विचार नए नहीं हैं। बेनेटिक्ट से पूर्व पोप रहे पोप जॉन पॉल ने भी एड्स के खिलाफ मुकाबले में संयमित सेक्स जीवन को कंडोम इस्तेमाल से बेहतर बताया था। बेनेडिक्ट ने कहा एड्स से लड़ने में रोमन कैथोलिक चर्च सबसे आगे है। उन्होंने कहा, "आप इस समस्या का हल कंडोम बांटकर नहीं कर सकते, बल्कि इससे समस्या और बढ़ रही है"। उन्होंने अपने विमान में पत्रकारों द्वार पहले से पूछे गए सवालों के जवाब में कहा सेक्स के प्रति संयमित और जिम्मेदारी भरा रवैया ही एड्स को फैलने से रोकने में सबसे कारगर तरीका है।
सपनों के शहर मे माहामारी बनती एड्स
वाशिंगटन। अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एड्स और एचआईवी संक्रमण का संकट कई अफ़्रीकी देशों से भी अधिक गंभीर होती जा रही है। वाशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वाशिंगटन डीसी में 12 वर्ष से अधिक आयु के तीन प्रतिशत लोग एड्स-एचआईवी से पीड़ित हैं। रिपोर्ट कहती है कि वाशिंगटन में एचआईवी और एड्स वास्तव में महामारी के स्तर तक पहुँच गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण की सबसे ज़्यादा दर अफ़्रीकी-अमरीकी लोगों और 40 से 49 की उम्र वाले नागरिकों में पाई जाती है। इस हिसाब वाशिंगटन डीसी की स्थिति अफ़्रीकी देश यूगांडा के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक संक्रमण पुरुषों के समलैंगिक यौन संबंधों के कारण हो रहे हैं। इसके बाद सबसे अधिक संक्रमण महिला-पुरुष यौन संबंधों के कारण और फिर इंजेक्शन से नशीले पदार्थों का सेवन करने के कारण हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, "कुछ लोगों को शहर की जनसंख्या के तीन फ़ीसदी एचआईवी/एड्स संक्रमित लोगों की संख्या इसके मुक़ाबले काफ़ी छोटी प्रतीत होगी कि अमरीका के कुल नागरिकों के एक फ़ीसदी से कम लोग कैंसर से पीड़ित हैं।" रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि राजधानी में संक्रमण की असल स्थिति इससे कहीं ज़्यादा होगी क्योंकि एक तिहाई से लेकर क़रीब आधे नागरिक अपने संक्रमण के बारे में अनजान हैं।
Wednesday, March 18, 2009
वरुण गांधी पर लटकी चुनाव आयोग की तलवार
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने भाजपा नेता वरुण गांधी के कथित भड़काऊ भाषण के मामले में भविष्य की उसकी रैलियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाने के आदेश जिये हैं। साथ ही, आयोग ने वरुण के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई नहीं करने के आरोप में पीलीभीत के अतिरिक्त ज़िलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक का तबादला कर दिया है। आयोग के मुताबिक वरुण ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। ग़ौरतलब है कि वरुण गांधी पर आरोप है कि पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान छह मार्च को उन्होंने कथित रुप से भड़काऊ भाषा में मुसलमानों के ख़िलाफ़ टिप्पणियाँ की थीं। चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद वरूण गांधी के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है, जो कि दो समुदायों के बीच वैमनस्य भड़काने के मामले में चलाया जाता है। आयोग ने वरुण को नोटिस जारी कर आरोपों पर स्पष्टीकरण भी माँगा है। उधर भारतीय जनता पार्टी ने वरुण गांधी के कथित भड़काऊ भाषण से ख़ुद अलग करते हुए कहा कि वह उनके बयान से सहमत नहीं है। बुधवार को दिल्ली में भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवददाताओं से कहा, "मीडिया में वरुण के जो कथित बयान दिखाए गए हैं, भाजपा उसको उचित नहीं मानती और उससे अपने को अलग करती है।" रविशंकर प्रसाद का कहना था कि ख़ुद वरुण ने सीडी के साथ छेडछाड़ की बात कही है और चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस दिया है और वो उसके जवाबदेह हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सिलसिले में भाजपा को कोई नोटिस नहीं आया है। उधर वरुण गाँधी ने कथित भड़काऊ भाषण को अपना मानने से इनकार करते हुए कहा है कि उनके ख़िलाफ़ राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने दिल्ली में मीडिया के सामने आकर कहा कि जो सीडी दिखाई जा रही है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है और उसमें जो भाषण दिखाया गया है उसमें न तो शब्द उनके हैं और न आवाज़ उनकी है। इस विवाद के आने के बाद जहाँ भाजपा ने अधिकारिक स्तर पर वरुण के बयान से ख़ुद को अलग कर लिया है, वहीं पार्टी के उपाध्यक्ष वैंकया नायडू ने वरुण का बचाव किया है। उनका कहना था, "वरुण ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है जो सांप्रदायिक हो, जो सीडी मीडिया में दिखाई जा रही है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है और वो मनगढ़ंत है। पार्टी पहले ये जानेगी कि असल में वरुण ने कहा क्या है।"
Wednesday, March 4, 2009
Monday, March 2, 2009
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू
नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने पन्द्रहवीं लोकसभा के लिये मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश मे सबसे बड़ा चुनावी समर पांच चरणों मे पूरा होगा। इसके साथ ही सोमवार दोपहर से ही देश मे चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने देश की सभी राजनितिक पार्टियों और गृह मंत्रालय के अधिकारीयों के साथ विचार विमर्श करने के साथ ही चुनाव की तारीखें घोषित कर दी। उनके मुताबिक चुनाव पाँच चरणों में होंगे। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 16 अप्रैल, 23 अप्रैल, 30 अप्रैल, सात मई और 13 मई की तारीखें तय की हैं। मतों की गिनती 16 मई को होगी।लोकसभा के साथ ही आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। सिक्किम में 13 मई से पहले चुनावों को पूरा करा लिया जाएगा। इसके अलावा झारखंड, कर्नाटक और मिज़ोरम की एक-एक सीट और नगालैंड की चार विधानसभा की खाली सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।
चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव तारीख़ों की घोषणा के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव की तारीख़ों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपलस्वामी ने कहा है कि चुनाव के समय देशभर में तैनाती के लिए सुरक्षा बलों की उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए पांच चरणों में चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा है कि केवल जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के चुनाव पाँच चरणों में होंगे जबकि बिहार में चुनाव चार चरणों में होंगे। आठ राज्यों में तीन चरणों में चुनाव करवाने की घोषणा की गई है, बाकी राज्यों में मतदान एक चरण में होगा। आयोग का कहना है कि इस चुनाव में देश भर में लगभग 11 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की ज़रूरत पड़ेगी जबकि आयोग के पास लगभग 13 लाख मशीन उपलब्ध हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)






