Sunday, June 28, 2009

ताजमहल में सीआईएसएफ की गुण्डागर्दी

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की सुरक्षा का ज़िम्मा सीएसआईएफ के कन्धो पर हैं। लेकिन कई बार ये सुरक्षा कर्मी खुद अपने सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आते है। विगत सप्ताह सीआईएसएफ ने हद दर्ज की गुण्डागर्दी का सबूत दिया। आतंकवादी और विदेशी ताकतों से लोहलेने वाली सेना के नायब सूबेदार रामेश्वरम दयाल को इनकी बदतमीज़ी का शिकार होना पड़ा।
हुआं यूँ कि जम्मू कश्मीर मे तैनात नायब सूबेदार रामेश्वरम दयाल अपने परिवार के छ: सदस्यों के साथ ताजमहल देखने आगरा आये थे। पूर्वी गेट से प्रवेश करते वक्त उनके पास कुछ खाने की वस्तु थी जिसे सीआईएसएफ के जवान ने तलाशी के बावजूद भी उसे अन्दर ले जाने दिया। रामेश्वरम को इस बात की जानकारी नही थी कि ताज मे किसी भी वस्तु को खाने के लिये नही जा सकते। जब रामेश्वरम खाने का सामान ताज मे ले गये तो वहां मौजूद दूसरे सीआईएसएफ जवानों ने बिना कुछ कहे सुने उन पर टूट पड़े। उनके और उनके परिवार साथ जमकर मारपीट की। इस बीच वहां खडे लोग मूक दर्शक बने रहे। सीआईएसएफ के जवानों ने रामेश्वरम की पत्नी को इतना मारा कि वो वंही बेहोश हो गयी। बाद में इस मामले को छुपाने के लिये सीआईएसएफ के अधिकरियों ने रामेश्वरम पर दबाव बनाकर एक समझौता बनाया और उसके हस्ताक्षर भी करवा लिये। ताकि उनकी करतूत लोगों के सामने ना आ सके। गौरतलब है कि ताजमहल मे किसी वस्तु के ले जाने पर रोक के लिये तलाशी ली जाती है। ये काम सीआईएसएफ का है इसलिये उन्होने अपनी लापरवाही को छिपाने के लिये इतनी बड़ा मामला रफा-दफा किया। ताजमहल मे ये कोई पहला मामला नही है आये जिन यहां सीआईएसएफ के जवान किसी ना किसी के साथ बदसलूकी करते रहते हैं। इससे ताजमहल की छवि के साथ-साथ, देश की छवि को भी नुकसान पंहुच रहा है।

Sunday, June 14, 2009

भाजपा मे कलेश जारी, सिन्हा का इस्तीफा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पार्टी उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। यशवंत सिन्हा के इस कदम से चुनाव में हार का मुंह देख चुकी पार्टी के भीतर चल रहा घमासान उभरकर सामने आ गया है। यशवंत सिन्हा भाजपा के उपाध्यक्ष थे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में विदेशमंत्री तथा वित्तमंत्री रह चुके हैं।यशवंत सिन्हा के इस्तीफे से कुछ ही समय पहले शनिवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में वह किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि पार्टी की अंदरूनी गतिविधियों के बारे में वे ऐसा कोई भी विचार प्रकट नहीं करें, जिससे भाजपा की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़े।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुये सिंह ने कहा कि पार्टी के अंदरूनी मामलों पर मीडिया या किसी अन्य मंच से बात करने को अनुशसानहीनता माना जाएगा और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि ऐसा कदम स्वत: ही अनुशासनात्मक कार्रवाई को आमंत्रण देगा”।सिंह ने कहा कि भाजपा एकजुट है और लोकसभा चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी सामूहिक है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पार्टी के कुछ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से पार्टी के अंदरूनी मामलों पर अपने विचार व्यक्त किए थे, जिससे संकेत मिले की पार्टी में गुटबाजी चल रही है।

Saturday, May 30, 2009

अमरीका में नई साइबर सुरक्षा योजना की तैयारी

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमरीकी कंप्यूटर नेटवर्क को साइबर अपराधों से बचाने के लिए योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब से अमरीका के डिजीटल बुनियादी ढाँचे को राष्ट्रीय रणनीतिक महत्व दिया जाएगा। अमरीकी में व्हाइट हाउस में साइबर सेक्युरिटी कार्यालय खोला जाएगा। पिछले कुछ सालों में अमरीकी सरकारी संस्थाओं और सेना के कई विभागों ने शिकायत की है कि उनके नेटवर्क के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है।
बराक ओबामा ने कहा है कि अमरीका के डिजीटल ढाँचे, नेटवर्क और कंप्यूटरों को सुरक्षित रखना राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा, "हम सुनिश्चित करेंगे कि ये नेटवर्क सुरक्षित हो। और अगर हैकिंग होती है तो जल्द ही उस नुकसान को कम किया जा सके।" ओबामा ने कहा कि आतंकवाद को अंजाम देने के लिए अब कंप्यूटर को केवल क्लिक करना पड़ता है। उन्होंने इसे विनाशकारी हथियार की संज्ञा देते हुये कहा कि "साइबर की दुनिया कोई काल्पनिक दुनिया नहीं है। इससे पैदा होने वाले खतरे भी वास्तविक हैं, ये सूचना और प्रौद्योगिकी दौर की बड़ी विडंबना है। जो तकनीक हमारे हाथ मज़ूबत करती है वही विनाश भी कर सकती है।" गौरतलब है कि अमरीका अपने काम काज के लिए काफ़ी हद तक कंप्यूटर नेटवर्क पर निर्भर करता है और साइबर हैकिंग होने के खतरा बना रहता है। 2007 में ही पेंटागन ने करीब 44000 हज़ार ऐसी घटनाएँ की जानकारी दी थी जिसमें विदेशी मिलिशिया, हैकरों ने साइबर अपराध किए थे। प्रस्तावित साइबर सेक्युरिटी कार्यालय में कई अरब डॉलर लगाए जाएँगे जिसमें सरकारी कंप्यूटरों तक पहुँच रोकने की कोशिश की जाएगी, साथ ही स्टॉक एक्सचेंज और एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम से जुड़े कंप्यूटरों को भी सुरक्षित रखा जाएगा।

संचारमंत्री का ऐलान- और सस्ती होगी एसटीडी कॉल

नई दिल्ली। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए.राजा ने कहा है कि वह देश में स्थानीय कॉल दर 10 पैसे प्रति मिनट तथा एसटीडी कॉल दर 25 पैसे प्रति मिनट तक लाने का प्रयास करेंगे। दूसरी बार संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बने राजा ने पिछली सरकार में भी इस पद पर रहते हुए कॉल दरें कम करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उनका मानना है कि ज्यादा दूरसंचार संचालको के होने से प्रतिस्पर्धा के चलते कॉल दरों में कमी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी यह भी कोशिश होगी कि 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जल्दी से जल्दी हो। यह नीलामी पहले गत 16 जनवरी तक होनी थी। उसके बाद इसकी तिथि 30 जनवरी की गई लेकिन संचार मंत्रालय तथा वित्त मंत्रालय में नीलामी की न्यूनतम बोली को लेकर मतभेद होने के कारण इसे टाल दिया गया और यह राशि तय करने के लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया गया था।भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) तथा महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को 3जी स्पेक्ट्रम पिछले वर्ष ही आवंटित कर दिया गया था और उन्होंने कुछ क्षेत्रों में यह सेवा शुरू भी कर दी है। नीलामी में जो अधिकतम बोली लगेगी यह कम्पनियां बाद में उसके बराबर राशि अदा करेंगी।

Saturday, May 23, 2009

नई सरकार का आगाज़, मनमोहन ने ली शपथ

नई दिल्ली। डॉ. मनमोहन सिंह ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ लेकर एक बार फिर देश की बागडोर अपने हाथों में थाम ली है। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. मनमोहन सिंह ने पहले हिन्दी और फिर अंग्रेजी में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपति ने जब उन्हें प्रधानमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद मनमोहन सिंह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार इस पद पर दूसरी बार आसीन हुए हैं। प्रधानमंत्री के अलावा पी. चिदंबरम, प्रणब मुखर्जी, ए.के. एंटनी, वीरप्पा मोइली, शरद पवार, ममता बनर्जी, एस.एम. कृष्णा, गुलाम नबी आजाद, एस. जयपाल रेड्डी, सी.पी. जोशी, कपिल सिब्बल, कमलनाथ, वायलार रवि, सुशील कुमार शिंदे, मुरली देवड़ा, आनंद कुमार, मीरा कुमार, अंबिका सोनी और बी.के. हांडिक शामिल हैं। शपथग्रहण समारोह में किसी भी मंत्री के विभाग की घोषणा नही की गयी। आने वाली 26 तारीख को मंत्रीमण्ड़ल का विस्तार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Thursday, May 14, 2009

एग्जिट पोल मे यूपीए को बढ़त

नई दिल्ली। भारतीय न्यूज़ चैनलों के एग्जिट पोल मे लोकसभा चुनाव में सत्तारुढ़ यूपीए और एनडीए गठबंधन के बीच काँटे का मुक़ाबला है लेकिन चुनाव परिणाम के बाद यूपीए के थोड़ा और आगे बढ जाने की उम्मीद है। हालाँकि एग्जिट पोल में जताई गई संभावनाओं और वास्तविक नतीजों में असमानता हो सकती है। सभी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, असम और गुजरात में एनडीए की सीटें बढ़ने की संभावना है जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में वो पिछला प्रदर्शन दोहराने की स्थिति में दिखाई दे रही है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच गठबंधन के कारण पश्चिम बंगाल में यूपीए को फ़ायदा मिलने की संभावना है जबकि वाम मोर्चे को नुकसान हो सकता है. कांग्रेस पार्टी को उड़ीसा और राजस्थान में भी ज़्यादा सीटें मिलने की संभावना है। सभी एग्जिट पोल में कहा गया है कि तमिलनाडु में सत्तारुढ़ डीएमके गठबंधन को ख़ारिज नहीं किया जा सकता, हालाँकि उसे काफ़ी सीटों का नुकसान हो सकता है और अन्नाद्रमुक की सीटें बढ़ सकती हैं। सबसे ज़्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के बारे में अनुमान लगाया गया है कि वहां कांग्रेस और भाजपा दोनों की सीटें बढ़ सकती हैं, हालाँकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सबसे आगे रहेगी। यहां समाजवादी पार्टी को नुकसान हो सकता है। समाचार चैनल न्यूज़ एक्स और स्टार न्यूज़- एसी नीलसन के एग्जिट पोल के अनुसार यूपीए को 202 सीटें मिलेंगी, जिनमें से 157 कांग्रेस की होंगी। वहीं, एनडीए को 198 सीटें मिलेंगी जिनमें से भाजपा की 154 सीटें हो सकती हैं। हेडलाइंस टुडे के मुताबिक कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 191 सीटें और भाजपा नीत गठबंधन को इससे 11 सीटें कम यानी 180 सीटें मिलने की संभावना है। इसमें वाम मोर्चे की सीटें इस बार 60 से घटकर 38 रह जाने का अनुमान है। इंडिया टीवी के मुताबिक यूपीए की सीटें 195 से 227 के बीच रहने का अनुमान है। इनमें कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और लोकजनशक्ति पार्टी की संभावित 32 सीटें शामिल हैं। इस चैनल ने एनडीए को 189 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। यूटीवी आई चैनल ने यूपीए और चौथे मोर्चे में शामिल लेकिन यूपीए के साथ होने का दावा करने वाले सपा, लोजपा और राजद को मिलाकर 227 सीटों का अंदाज़ लगाया है। वहीं, एनडीए को 189 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 145 और भाजपा को 138 सीटें मिली थीं। ये एग्जिट पोल कितने सही और गलत हैं इसका फैसला 16 मई को मतगनणा के बाद ही हो पायेगा।

Saturday, May 2, 2009

माखनलाल यूनिवर्सिटी में आग, लाखों का नुकसान

भोपाल। राजधानी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शनिवार को सुबह अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। इस आग से विश्वविद्यालय का डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर सांइसेज जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। चौथी मंजिल पर लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना यह आग आसपास के इलाकों में फैल सकती थी।
मौके पर मौजूद छात्रों और शिक्षकों ने बताया कि आग सुबह आठ बजे के आसपास लगी थी। शुरुआत में तो विश्वविद्यालय के गार्ड ही आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। लेकिन बाद में आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।
फायर ब्रिगेड ने मौके पर आठ दमकलों को भेजकर आग बुझाई। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं किया जाता तो यह आग पूरे प्रेस कॉम्पलेक्स में फैल सकती थी। माना जा रहा है कि आग शार्टसर्किट से लगी है। इस आग से 80 से अधिक कम्प्यूटर स्वाह हो गए हैं। इससे सबसे अधिक नुकसान उन छात्रों को उठाना पड़ सकता है जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपने-अपने असाइनमेंट बनाए थे। ये सभी असाइनमेंट इन्हीं कम्प्यूटर में सेव थे। (आशीष)

Friday, May 1, 2009

भारत आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित

वॉशिंगटन। आतंकवाद से पिछले साल सबसे ज्यादा प्रभावित हुए देशों की अमेरिका में जारी की गई फेहरिस्त में भारत को शीर्ष क्रम में रखा गया है। अमेरिकी गृह मंत्रालय द्वारा कल जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008 में 26 नवंबर को मुम्बई में हुए आतंकवादी हमले के कारण आतंकवाद के नाम पर पूरी दुनिया में खौफ बढ़ गया था। ज्ञातव्य है कि इस हमले में पूर्ण प्रशिक्षित आतंकवादियों ने तीन दिनों तक दो पांच सितारा होटल ‘ताज पैलेस’ तथा ‘ओबेरॉय ट्राइडेंट’ को अपने कब्जे में रखते हुए 22 विदेशियों सहित 183 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इतना ही नहीं, इस दौरान की गई कार्रवाई में मुम्बई पुलिस तकनीकी कौशल से लेकर जांबाजी और होशियारी तक हर मामले में आतंकवादियों के सामने बौनी साबित हुई तथा इसके लिए चलाए गए अभियान में केन्द्र के प्रभावी नियंत्रण का अभाव भी खुलकर सामने आया। रिपोर्ट में मुम्बई हमले को पिछले कुछ समय में दुनिया का सबसे घातक आतंकवादी हमला करार देते हुए भारत को दुनिया के सर्वाधिक आतंकवाद प्रभावित देशों में शीर्ष क्रम में रखा गया है।

टाइम पत्रिका की सूची में ए आर रहमान

वाशिंगटन। ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकनी को टाइम पत्रिका ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 व्यक्तियों की सूची में शामिल किया है। यह नई सूची आगामी 11 मई को प्रकाशित की जाएगी। इसमें शामिल लोगों का चयन पत्रिका के संपादकों ने किया है। पत्रिका के संपादकों ने कहा कि अपने टाइम 100 वें सालाना अंक में हमने असंभव सा काम किया है, हमने ऐसे लोगों का नाम चुना है जो हमारी दुनिया को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। इस सूची में अमेरिका के डेमोक्रेटिक सेनेटर एडवर्ड केनेडी को पहला स्थान दिया गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन को दूसरा स्थान जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को आठवां स्थान दिया गया है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख अशफाक कयानी सूची में 19वां जबकि राष्ट्रपति बराक ओबामा को 20वां स्थान हासिल हुआ है। नीलेकनी को सूची में 31वां स्थान मिला है जबकि स्लमडॉग मिलिनेअर फिल्म के लिए दो ऑस्कर और एक एक बाफ्टा व गोल्डन ग्लोब अवार्ड हासिल करने वाले रहमान सूची में 59वें स्थान पर हैं।

Thursday, April 30, 2009

बराक ने राष्ट्रपति के तौर पर पूरा किया शतक

सेंट लुई। अमरीका के राष्ट्रपति ओबामा ने कहा है कि इस पद पर उनके शुरुआती सौ दिन कामयाब रहे हैं लेकिन अभी और बहुत कुछ करना बाक़ी है। उनका कहना है, "अब तक की प्रगति से मैं प्रसन्न हूँ लेकिन संतुष्ट नहीं हूँ।" बराक ओबामा ने इस पद पर सौ दिन पूरे करने के मौक़े पर अपनी कुछ भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने पहले सेंट लुई के टाउन हॉल में एक सभा को संबोधित किया और फिर टेलीविज़न पर सीधे प्रसारित हुए एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ओबामा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह नहीं जानते थे कि पद संभालते ही उन्हें इतनी बड़ी आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ेगा। उन्होने अमरीका जनता का आभार भी जताया।

कराची मे हिंसा के दौरान 20 की मौत

कराची। शहर में दो गुटों के बीच हुई हिंसा में लगभग 20 लोग मारे गए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहनों को आग लगा दी गई। सिंध प्रांत की सरकार के एक मंत्री ने आपराधिक तत्वों को हिंसा के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुये कहा कि ये शहर सांप्रदायिक हिंसा और तनाव पैदा करने के मकसद से ये हिंसा हुई है। पिछले कई सालों में कराची में उर्दू भाषी और वहाँ बसे पश्तून लोगों के बीच तनाव और हिंसा की घटनाएँ होती रही हैं। कराची में उर्दू भाषी लोगों की ख़ासी संख्या है और ये वो लोग हैं जो भारत और पाकिस्तान की आज़ादी के समय उत्तर भारत से पाकिस्तान के कराची में जाकर बसे थे। अधिकारियों का कहना है कि दों पक्षों में हिंसा तब शुरु हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई। सिंध प्रांत के मंत्री फ़ैसल सब्ज़वारी ने कहा, "आपराधिक तत्वों, मादक पदार्थ बेचने वालों और भू-माफ़िया के सदस्यों ने निशाना बनाकर लोगों की हत्या की है।" सब्ज़वारी उर्दू भाषियों की मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट के सदस्य हैं और उनका दावा था कि उनकी पार्टी के तीन लोग मारे गए हैं। एमक्यूएम केंद्र में राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सहयोगी है। राष्ट्रपति ज़रदारी के एक प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस हिंसा की निंदा की है और लोगों को एकजुट होने का आहवान किया है। कराची के अस्पतालों में डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में ऐसे कई लोगों के शव लाए गए हैं जिन्हें गोलियाँ लगी थीं। पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता का कहना था कि 25 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और उनसे हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। गौरतलब है कि क़रीब डेढ़ करोड़ की जनसंख्या वाले कराची में ज़्यादातर उर्दू भाषी लोग रहते हैं जो 1947 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए थे। इसी शहर में सूबा सरहद प्रांत से आकर बसे पश्तूनों की भी काफ़ी संख्या है।

बढता जा रहा है स्वाइन फ्लू का कहर

मैक्सिको। शहर में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या 49 से बढ़कर 91 हो गई है। ये नए आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इस बीमारी के संबंध में महामारी का चेतावनी स्तर चार से बढ़ाकर पांच करने के कुछ देर बाद जारी किए गए। समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के मुताबिक मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जोस एंजेल कोर्दोवा ने बताया कि मरने वालों की संख्या में आठ का इजाफा हुआ है। मैक्सिको में फ्लू के प्रकोप से मरने वालों की संख्या 160 तक पहुंच गई है। यहां 1,300 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, डब्ल्यूएचओ की निदेशक मार्गरेट चान ने कहा कि सभी देशों को फ्लू से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दवा कंपनियों से भी आह्वान किया कि वे फ्लू के प्रकोप से लड़ने के लिए जरूरी कदम उठाएं। डब्ल्यूएचओ द्वारा चेतावनी स्तर बढ़ाकर पांच करने से सीधा संकेत मिलता है कि महामारी का खतरा आसन्न है लेकिन ऐसा नहीं कि उसे टाला नहीं जा सके । स्तर पांच डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी की जानी वाली दूसरी प्रमुख चेतावनी है। स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर मैक्सिको पर पड़ा है, जहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत अब तक चुकी है। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और कई अन्य देश भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी देशों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

अपनी टीम से छुटकारा चाहतें हैं शाहरुख?

मुंबई। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में कोलकाता नाइट राईर्डरस् के खराब प्रदर्शन से परेशान टीम के मालिक शाहरूख खान टीम को बेचने की कोशिश में दिख रहें हैं। 'बिजनेस स्टैंडर्ड' अखबार में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक शाहरूख टीम के हालिया प्रदर्शन से खासे परेशान हैं। और कोलकाता नाइट राइडर्स से 'कोलकाता' शब्द निकालने के बाद टीम के मालिक शाहरूख खान नोकिया, सहारा और अनिल अंबानी समूह की कंपनी और अन्य कंपनियों से अपनी टीम को बेचने की बातचीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरूख ने कोलकाता टीम को 300 करोड़ रुपए में खरीदा था और अब बेचकर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। आईपीएल के दूसरे संस्करण में कोलकाता टीम ने अब तक सबसे खराब प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में खेले गए अबतक अपने छह मैचों में कोलकाता को चार मैचों में हार मिली है और एक मैच जीता है। जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। ब्रैंडन मैक्कुलम को कप्तान बनाए जाने से टीम का अंदरुनी माहौल बिगड़ गया है। टीम दो धड़ों में बंट गई है। शाहरूख द्वारा कोच जान बुकानन को फैसले लेने के सारे अधिकार दिए जाने के बाद उन्होंने ने टीम में अपने दोनों बेटों के अलावा अपने नजदीकी लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है जिससे की टीम का बंटाधार हो गया है। इसलिए कोलकाता की पूरी टीम एकदम से बिखर गई है। टीम के प्रदर्शन से निराश होकर शाहरुख वापस लौट आयें हैं।

Saturday, April 25, 2009

बीबीसी ने चलाई चुनावी रेल

नई दिल्ली। भारत में चुनाव और जनमानस की तस्वीर को अपने पाठकों, श्रोताओं, दर्शकों तक पहुँचाने के लिए बीबीसी की विशेष रेलगाड़ी शनिवार 25 अप्रैल को रवाना हो चुकी है। 'बीबीसी चुनाव एक्सप्रेस' नाम की ये ट्रेन देश के प्रमुख शहरों में जाएगी और वहाँ से बीबीसी के संवाददाता चुनाव संबंधी ख़बरें देंगे। दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावों के रंग और रफ़्तार को बीबीसी की विशेष ट्रेन शनिवार से शुरू करके चुनाव के अंत तक आपके सामने लाएगी। दिल्ली से यह रेलगाड़ी अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना और इलाहाबाद के रास्ते 13 मई को दिल्ली वापस लौटेगी। साथ ही चुनाव के प्रत्यक्ष और परोक्ष किंतु महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष कार्यक्रमों की श्रंखला भी इस दौरान लोगों के लिए प्रसारित की जाती रहेगी। बीबीसी हिंदी सेवा के भारत संपादक संजीव श्रीवास्तव ने बताया, "बीबीसी की रेलगाड़ी बिल्कुल अलग अंदाज़ में चुनाव से जुड़ी ख़बरें लोगों तक पहुँचाने का काम करेगी। साथ ही बीबीसी के पाठकों, श्रोताओं को मौक़ा मिलेगा कि वे बीबीसी की टीम से मिलें, उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लें।" बीबीसी एशिया पैसिफ़िक के कार्यकारी संपादक नाज़िस अफ़रोज़ ने बीबीसी के चुनाव अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा, "हमने पिछले चुनाव यानी 2004 में भी बड़े पैमाने पर चुनाव और उससे संबंधित पहलुओं को टटोला था। बड़े स्तर पर कवरेज करके लोगों तक ख़बरें पहुँचाई गई थीं लेकिन इस बार का प्रयास कुछ ख़ास और हटकर है।" उन्होंने बताया कि इस बार बीबीसी की टीम एकसाथ चुनाव की कहानी बयान करने निकल रही है। एकसाथ काम करने से चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर ज़्यादा असरदार तरीके से हम श्रोताओं, पाठकों और दर्शकों तक सामग्री पहुँचाएँगे।"

Tuesday, April 21, 2009

प्रभाकरण को मार गिराने की अंतिम लड़ाई शुरू

कोलम्बो। तमिल टाइगर्स प्रमुख वी. प्रभाकरण को मार गिराने की अंतिम लड़ाई शुरू हो चुकी है। एक लंबी लड़ाई के बाद श्रीलंकाई सेना ने उसे घेर लिया है। सरकार ने उसे सरेंडर करने की जो मियाद दी थी। वो पूरी हो चुकी है। सेना उत्तरी श्रीलंका के पुत्तूमतलन में 17 वर्ग किलोमीटर के दायरे में मौजूद प्रभाकरण के कब्जे वाले इलाके में घुस चुकी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सेना ने वहां एक अस्पताल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि श्रीलंकाई सरकार ने प्रभाकरण को 24 घंटे के अंदर सरेंडर करने को कहा था। ये अल्टीमेटम सोमवार को दिन बारह बजे से लागू हो गया था। सरकार ने ये अल्टीमेटम उत्तर-पूर्वी नो फायर जोन से 35 हजार आम लोगों के निकल जाने के बाद दिया। इस बीच श्रीलंका के उत्तरी युद्ध क्षेत्र में फंसे करीब 35,000 नागरिक सोमवार को सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे। ये लोग लिट्टे के नियंत्रण वाले इलाके में फंसे थे। सेना की मदद से मिली आजादी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायाक्कारा ने बताया कि नागरिकों को बचाने का अभियान लिट्टे से कड़े मुकाबले के बावजूद रविवार रात को शुरू किया गया। सेना ने पुथुमथालन इलाके में लिट्टे द्वारा बनाए गए 3 किलोमीटर लंबे मिट्टी के बांध पर भी कब्जा कर लिया। फंसे लोगों के सुरक्षित बच निकलने की वजह से सेना के कब्जे वाला इलाका लोगों से भर गए हैं। इनमें बच्चों की संख्या काफी है। इस बीच लिट्टे सेना प्रवक्ता का कहना है कि पलायन कर रहे नागरिकों पर एलटीटीई गोले दागकर हमला कर रहा हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार सुबह नागरिकों का पलायन रोकने के लिए लिट्टे ने एक आत्मघाती हमला भी किया। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 17 लोग मारे गए। सेना के अनुमान के अनुसार करीब 70 हजार नागरिक अभी भी तटीय इलाके में फंसे हुए हैं।

माया ने कहा मुझे जान का खतरा

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के निशाने पर एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी और चुनाव आयोग हैं। मायावती ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि राज्य में जिस तरह की राजनीति अन्य दलों की ओर से हो रही है उसमें उन्हें ख़तरा है कि कोई दल चुनाव के दौरान उनकी हत्या भी करवा सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे और बहुजन समाज पार्टी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कांग्रेस और अन्य पार्टियां किसी भी हद तक जा सकती हैं। कांग्रेस केंद्र में अपनी सत्ता का नाजायज़ फ़ायदा उठा रही है।" मायावती ने कहा कि राज्य में कुछ दल अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे दल चुनावों के दौरान सांप्रदायिक या जातिगत हिंसा करवा सकते हैं। कुछ दल पर्दे के पीछे रहकर आतंकवादी या नक्सलवादी हमले भी करवा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में यह बेचैनी कांग्रेस के घटते जनाधार और बसपा के प्रभावी होने के कारण है। मायावती के निशाने पर मंगलवार को जितनी कांग्रेस पार्टी नज़र आई उससे ज़्यादा चुनाव आयोग। उन्होंने कहा कि जिस आयोग को पहले चरण में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार की पीठ थपथपानी चाहिए, वो बेवजह राज्य सरकार को परेशान कर रहा है। मायावती ने कहा, "सभी राज्यों में छिटपुट हिंसा हुई पर उत्तर प्रदेश ही अकेला प्रदेश था जिसमें कोई हिंसा पहले चरण के मतदान के दौरान नहीं हुई फिर भी आयोग के दो आयुक्त, नवीन चावला और एसवाई कुरैशी राज्य में डेरा डाले हुए थे। वे उन राज्यों में क्यों नहीं गए जहाँ हिंसा हुई।" उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गोपालास्वामी ने मंगलवार से पदभार संभाल चुके नए मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला के ऊपर जो आरोप लगाए थे, उनमें उन्हें सच्चाई नज़र आती है।

Tuesday, April 14, 2009

अजमेर धमाकों मे अभिनव भारत का हाथ, जांच शुरु

अजमेर। राजस्थान पुलिस ने अजमेर धमाकों के सिलसिले में 'अभिनव भारत' संगठन के ख़िलाफ़ जाँच शुरु कर दी है। इस संगठन का नाम मालेगाँव धमाकों के सिलसिले में पहले ही आ चुका है। वर्ष 2007 में अजमेर में हुए धमाकों में तीन लोग मारे गए थे लेकिन अब तक इस बारे में कोई सुराग़ नहीं मिला है। राजस्थान पुलिस ने इस बारे में महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क साधा है और मालेगाँव धमाके में आभियुक्त लोगों के बारे में जानकारी हासिल की है। राजस्थान पुलिस इस संगठन से जुड़े दयानंद पांडेय और एसपी पुरोहित के नारको टेस्ट का विश्लेषण करना चाहती है। पुलिस को लग रहा है कि इस संगठन का अजमेर धमाकों से कोई संबंध है। पुलिस इन दोनों के बयान हासिल कर जाँच शुरु करेगी। पुलिस के विशेष कार्यबल के प्रमुख कपिल गर्ग ने जाँच की पुष्टि की है। इससे पहले पुलिस बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन हूजी पर शक़ कर रही थी लेकिन शक़ की सुई अब 'अभिनव भारत' पर केंद्रित हो गई है। मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस इस मामले में ज़्यादा बोलने को तैयार नहीं है।

तालेबान ने प्रेमी युगल को मौत के घाट उतारा

नीमरोज़। अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान ने एक युवा प्रेमी युगल की सार्वजनिक रूप से हत्या कर दी। उनका आरोप था कि प्रेमी युगल अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहे था। दक्षिण पश्चिम प्रांत नीमरोज़ की एक मस्जिद के सामने 21 वर्षीय युवक और 19 वर्षीया युवती को गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया गया। प्रांत के राज्यपाल ग़ुलाम दस्तग़ीर आज़ाद ने समाचार एजेंसीयों से कहा कि इस्लाम की बेइज़्ज़ती की बात कहते हुए स्थानीय धार्मिक नेता ने फ़तवा जारी किया और उसकी वजह से ये हत्याकाण्ड हुआ। आज़ाद ने कहा, "एक अविवाहित युवक और एक अविवाहित युवती एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं थे इसलिए वे भाग निकले।" अधिकारियों का कहना है कि जब वे ईरान जाने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें तालेबानी आतंकवादियों ने ढूँढ़ निकाला। उन्हें जबरन ख़ाश रॉड ज़िले में अपने गाँव वापस आने को मजबूर कर दिया। आज़ाद ने कहा, "तीन तालेबानी मुल्ला उन्हें स्थानीय मस्जिद लेकर आए और एक फ़तवा जारी किया कि उन्हें मार दिया जाना चाहिए। इसके बाद मस्जिद के सामने सार्वजनिक रूप से गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई।" उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ रिपोर्ट मिली हैं कि प्रेमी जोड़े के परिवारों के तालेबान के साथ संबंध हो सकते हैं। इस मुद्दे पर तालेबान से बात नहीं हो सकी। जानकारों का कहना है कि यह हत्या दूरस्थ और ऐसी ख़तरनाक जगह पर हुई जहाँ तक सरकार की भी पहुँच नहीं है। गौरतलब है कि तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में 1996 से लेकर 2001 तक शासन किया है और इस बीच उन्होंने वहाँ इस्लामी शरिया क़ानून लागू किया था।

Saturday, April 11, 2009

तिमूली बना सकती हैं ज़्यादा मिर्च खाने का रिकॉर्ड

असम। एक महिला महज दो मिनट में 51 हरी मिर्च चबा गई और अब उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो सकता है। असम की रहने वाली 26 वर्षीय अनंदिता दत्त तमूली ने एक ब्रिटिश रसोइए गॉर्डन रैम्से की उपस्थिति में ये रिकॉर्ड बनाया। हरी मिर्च की जो क़िस्म अनंदिता के लिए लाई गई थी, वो दुनिया की सबसे तीखी क़िस्म मानी जाती है। तमूली ने अपने इस अनुभव को 'भयानक' बताया और कहा कि इससे पहले एक स्थानीय प्रतियोगिता में वो 60 हरी मिर्च खा चुकी हैं। ब्रिटिश कुक रैम्से ने ख़ुद मिर्च खाने की ठानी लेकिन एक ही मिर्च खाने के बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई और वो पानी माँगने लगे। इससे पहले गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वर्ष 2007 में 'घोस्ट चिली' को सबसे तीखी मिर्च का दर्जा दिया था। नंदिता तिमूली कहती हैं कि वो बचपन से ही मिर्च खाने की शौकीन रही हैं जबकि उनकी सहेलियाँ मीठे बेर के चक्कर में गाँव-गाँव घूमती थीं। अपने इस कारनामें से तिमूली खासी खुश हैं। उन्हे बस इन्तज़ार है अपने इस कारनामें के गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने का।

पुरुषों से ज़्यादा शराब पी रहीं हैं ब्रिटिश महिलाऐं

लंदन। ब्रिटिश महिलाएं धीरे-धीरे पुरुषों के आधिपत्य वाले सभी क्षेत्रों में अपना अधिकार जमा रही हैं। एक ताजा अध्ययन के मुताबिक 10 में से 8 बोतल शराब महिलाएं घरों में सेवन के लिए खरीदती है। ब्रिटेन मे अब शराब की सबसे अधिक खरीददारी करने वाली महिलाएं है। विशेषज्ञ शराब निर्माता कंम्पनियों को महिलाओं के लिए खास स्वाद वाली शराब तैयार करने के लिए कह रहे है। ब्रिटेन की 1300 महिलाओं में से 55 प्रतिशत महिलाओं की पंसद लाल शराब है जबकि 35 प्रतिशत महिलाओं को सफेद और सात फीसदी महिलाओं को रोज़ वाइन पीना पसंद है। शराब की दिवानगी का असर महिलाओं पर कितना है इसका खासा नज़ारा यहां के बारस् मे देखा जा सकता है।

Wednesday, April 8, 2009

ज़ी ने लांच किया ज़ी न्यूज़ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड

नोएड़ा। ज़ी न्यूज़ ने अपना नया क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल 'जी न्यूज उत्तर प्रदेश' लांच कर दिया है। 24 घंटे के इस न्यूज चैनल को यूपी और उत्तराखंड के दर्शकों को ध्यान में रखकर लांच किया गया है। लांच करने वाली कंपनी का नाम है जी न्यूज लिमिटेड (जेडएनएल)। जेडएनएल के सीईओ बरुन दास हैं। इस नए रीजनल चैनल की पंचलाइन है- जड़ से जहां तक। नए लांच हुए इस रीजनल चैनल के हेड वाशिंद्र मिश्र हैं जबकि बिजनेस हेड के रूप में दायित्व निभा रहे हैं संजय पांडे। चुनाव से ठीक पहले सियासी रूप से सरगर्म यूपी में चैनल लांच कर जेडएनएल ने दर्शकों के बीच पैठ बनाने के साथ-साथ रेवेन्यू बटोरने की भी रणनीति बनाई हुई है। इस चैनल की लांचिंग की तैयारियां काफी पहले से की जा रही थी। प्रबंधन को उम्मीद है कि 'जी न्यूज उत्तर प्रदेश' यूपी और उत्तराखंड के रीजनल चैनलों में जल्द ही नंबर वन की स्थिति में पहुंच जाएगा। सूत्रों का कहना है कि चैनल लांच करने से पहले यूपी और उत्तराखंड के दर्शकों की जरूरतों का जेडएनएल ने गहराई से अध्ययन कराया। इसी अध्ययन के हिसाब से प्रोग्राम तैयार कराए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जेडएनएल ने 'जी न्यूज उत्तर प्रदेश' से पहले 24 घंटों का तेलगु न्यूज चैनल 'जी 24 गंटालु' लांच कर चुका है।

Monday, April 6, 2009

भीख मांगने विरोधी कानून पर सख्त बांग्लादेश सरकार

बांग्लादेश सरकार ने भीख माँगने पर लगे प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने का फ़ैसला किया है ताकि पाँच साल के भीतर ये समस्या पूरी तरह ख़त्म हो जाए। बांग्लादेश में महानगरों में भीख माँगने पर पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है और किसी भी शहर को महानगर का दर्जा देने के बाद वहाँ भी प्रतिबंध लागू हो जाता है। ढाका, चिटगाँव और राजशाही में भीख माँगने पर प्रतिबंध पहले से लागू है। हालाँकि आलोचकों का कहना है कि सरकारी फ़ैसले का असर नहीं हुआ है और इन शहरों में अभी भी भिखारियों की बड़ी तादाद देखी जा सकती है। एक्शन एड के बांग्लादेश निदेशक फ़राह कबीर ने सरकार के फ़ैसले को प्रशंसनीय बताया लेकिन ये भी कहा कि सरकार ने अभी तक ये संकेत नहीं दिया है कि इस लक्ष्य को हासिल कैसे किया जाएगा। उनका कहना था, "देश में चालीस फ़ीसदी लोग संयुक्त राष्ट्र मानकों के मुताबिक गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे हैं। इसे देखते हुए ये मुश्किल लक्ष्य है।" वो कहती हैं, "हमें नहीं पता उन भिखारियों का क्या होगा। क्या सरकार उन्हें शहरी इलाक़ों से बाहर करने का इरादा रखती है? इनके पास रोज़गार का ज़रिया नहीं है। ये कोई अपनी इच्छा से भीख नहीं माँगते।" समाज कल्याण मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भीख माँगने पर प्रतिबंध को कैसे लागू किया जाएगा, इसके बारे में एक माह के भीतर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाएंगा।

Sunday, April 5, 2009

पाक में आत्मघाती हमला, 20 से ज़्यादा की मौत

पाक। आतंकवाद को बढावा देने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंकवादियों के निशाने पर है। पंजाब प्रांत के चकवाल की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और सैंकड़ो की संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। जिस समय धमाका हुआ उस वक़्त करीब एक हज़ार लोग एक मस्जिद में धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले रहे थे। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी नदीम हसन आसिफ़ ने बताया कि हमलावर को मस्जिद के प्रवेश द्वार पर ही रोकने की कोशिश की गयी लेकिन उसने वहीं पर धमाका कर खुद को उड़ा दिया। पंजाब के क़ानून मंत्री राना सानाउल्ला ने समाचार एजेन्सी एएफ़पी को बताया कि हमलावर को दरवाज़े पर ही रोक लिया गया वरना हताहतों की संख्या कहीं ज़्यादा हो सकती थी। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर एक किशोर युवक था और वे काले कपड़े पहनकर आया था। धमाके में घायल लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक अभी तक ये साफ नहीं है कि हमले के पीछे किसका हाथ है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये जातीगत हमला हो सकता है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में शिया और सुन्नी समुदायों में आपसी हिंसा का लंबा इतिहास रहा है और इसमें हज़ारों लोग मारे गए हैं। पिछले हफ़्ते ही अफ़ग़ान सीमा के पास एक मस्जिद पर बड़ा हमला हुआ था जिसमें 48 लोग मारे गए थे। फिलहाल पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सियां मामले की छानबीन मे जुटी हैं।

Friday, April 3, 2009

सीएनएन ने फिर लिये एंकरिंग के ऑडिशन

आगरा। देश की जानी मानी समाचार एंव टीवी प्रोडक्शन कम्पनी "CNN" क्रियेटिव न्यूज़ नेटवर्क को अभी भी ई-टीवी पर प्रसारित होने वाले एक नये शो के लिये एंकर की तलाश है। इसी कड़ी मे शुक्रवार को एक बार फिर सीएनएन के आगरा ऑफिस मे ऑडिशन के लिये कई नये लोगों को बुलाया गया। इस मौके पर ऑडिशन पैनल मे प्रख्यात टीवी एंकर नन्दनी सिंह और वरिष्ठ उर्दू पत्रकार डॉ.एस.आई. जाफरी खासतौर पर मौजूद थे। गौरतलब है कि सीएनएन को इस नये शो के लिये उर्दू बोल पानी वाली किसी महिला एंकर की तलाश है। यदि आप पश्चिम उत्तर प्रदेश मे रहते हैं। और आप उर्दू मे एकंरिंग करना चाहते हैं या कर सकते हैं तो अपना बॉयोडाटा cnnnews@in.com पर मेल करें।

आतंकवाद से मिलकर लड़ने पर सहमति

लंदन। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जी-20 मे पत्रकारों से कहा है कि अमरीका और भारत आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए एक साथ आगे आने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री ने यह बात अमरीकी राष्ट्रपति से लंदन में हुई मुलाक़ात के बाद कही। भारतीय प्रधानमंत्री और अमरीकी राष्ट्रपति की यह पहली मुलाक़ात थी। भारतीय प्रधानमंत्री ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद से दोनों देशों को एकसाथ मिलकर लड़ना होगा। मुलाक़ात में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, दक्षिण एशिया की ताज़ा स्थितियों के सकारात्मक तरीकों से समाधान और इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, "हमारे बीच वैश्विक स्तर की रणनीतिक साझेदारी बनी है। हम दोनों इस संभावना को भी स्वीकारते हैं कि आने वाले दिनों में हमारे संबंध और भी गहरे होंगे और हम अधिक स्थाई और उपयोगी साझेदारी की ओर बढ़ेंगे।" मुलाक़ात के बाद पत्रकारों के साथ एक लंबी बातचीत में मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत दुनिया के मंच पर एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्वीकार किया जा रहा है और ऐसे में भारत आर्थिक संकट की स्थितियों और इससे निकलने के सम्मिलित प्रयासों के प्रति गंभीर है। इसी मंच से प्रधानमंत्री ने दोहराया कि पाकिस्तान को वो सभी क़दम उठाने होंगे जो कि मुंबई में पिछले वर्ष नवंबर में हुए आतंकवादी हमलों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा देने के लिए उठाए जाने चाहिए। उन्होने कहा कि विश्व मे आतंकवाद को बढावा देने वालों के खिलाफ सभी देशों को एकजुट होकर कार्यवाही करनी चाहिये।

Wednesday, April 1, 2009

डेविड़ बेकहम के नाम दो नये रिकार्ड

लंदन। इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर डेविड बेकहम इस साल दो नये रिकार्ड कायम कर दिये हैं एक तो सबसे अधिक कमाई का और दूसरा सबसे ज़्यादा फुटबॉल मैच खेलने का है। धन कमाने के मामले में बेकहम ने लियोनेल मेसी, रोनाल्डिनियो और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' ने फ्रांस की फुटबॉल वेबसाइट 'फ्रांस फुटबॉल डॉट कॉम' के हवाले से लिखा है कि बेकहम ने फुटबॉल क्लबों और विज्ञापनों के माध्यम से 217 करोड़ रुपए (3.22 करोड़ यूरो) कमाए हैं। फ्रांस फुटबॉल ने 10 खिलाड़ियों की जो सूची जारी की है, उसमें अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी दूसरे स्थान पर और ब्राजील के रोनाल्डिनियो तीसरे स्थान पर हैं। पिछले साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुने गए पुर्तगाल के रोनाल्डो चौथे और फ्रांस के थिएरी हेनरी पांचवें क्रम पर हैं। इसके अलावा बेकहम ने एक और रिकार्ड बना डाला। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक बेकहम ने शनिवार को वेंबले में स्लोवाकिया के खिलाफ खेले गए अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच के दौरान मैदान में उतरने के साथ इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 109 मैच खेलने के बॉबी मूर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 33 साल के बेकहम ने स्थानापन्न के तौर पर मैदान में उतरने के साथ 1966 विश्व कप की विजेता रही इंग्लैंड टीम के कप्तान रहे मूर को पीछे छोड़ दिया है।

जी-20 की सुरक्षा को लेकर कडे इन्तज़ाम

लंदन। जी-20 सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं। इसके विरोध में प्रदर्शन की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। इस सम्मेलन के दौरान 1930 के बाद दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय संकट का हल निकालने पर चर्चा होगी। ये सम्मेलन गुरुवार से शुरु होने जा रहा है।
इधर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नेताओं का लंदन पहुँचना शुरु हो गया है। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लंदन पहुँच गए हैं। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उनकी ये पहली यूरोप यात्रा है। उन्होने बुधवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन से मुलाक़ात की। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी लंदन पहुँच गए हैं और उन्होने भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन से मुलाकात की। उम्मीद की जा रही है कि सम्मेलन में वित्तीय संकट से निबटने के लिए कोई ठोस नीति पर सहमति हो सकेगी। लेकिन ये बताना भी ज़रुरी है कि संकट से निबटने के तरीकों पर यूरोपीय और अमरीकी नेताओं में मतभेद है। अमरीका विकास को बढ़ाने के लिए और ज़्यादा ख़र्च करने पर ज़ोर दे रहा है जबकि कुछ यूरोपीय देश वित्त बाज़ार को चलाने वाले नियमों के बदलाव पर ज़ोर दे रहे हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन का कहना है," लंदन में नेताओं को मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था में भरोसे रूपी ऑक्सीज़न भरनी होगी और लोगों को भविष्य के लिए उम्मीद की किरण दिखानी होगी।" यूरोपीय देश चाहते हैं कि इस साल और अगले साल किसी भी बड़े खर्च की घोषणा न की जाए। इधर फ़्रांस ने धमकी दी है कि अगर कड़े वित्तीय नियमों की उसकी माँग नहीं मानी जाती तो वो जी 20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा। फ़्रांस के वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति सार्कोज़ी ऐसे किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे जिसमें उन्हें ये लगता कि इसे लागू नहीं किया जा सकता। फ़्रांस की माँग है कि वैश्विक वित्तीय नियामक होना चाहिए जबकि अमरीका और ब्रिटेन इसका विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि जी-20 में दुनिया की बड़े औद्योगिक और विकासशील देश शामिल हैं जो विश्व की 85 प्रतिशत अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण करते हैं। जी-20 मे आने वाले नेताओं की सुरक्षा को लेकर लंदन के अधिकारी मुस्तैद दिख रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन करने वालों से निपटने के भी पुख्ता इंतज़ाम किये गये हैं।

Sunday, March 29, 2009

उर्दू एंकर की तलाश, सीएनएन ने लिये ऑडिशन

उत्तर भारत की समाचार एंव प्रोडक्शन कम्पनी "सीएनएन" क्रियेटिव न्यूज़ नेटवर्क इन दिनों ई-टीवी के एक नये शो के लिये उर्दू एंकरों की तलाश कर रही है। इसी सिलसिले मे रविवार को दोपहर से शाम तक कम्पनी के आगरा कार्यालय मे ऑडिशन लिये गये। इस दौरान कई नये चेहरे अपनी किस्मत आजमाने के लिये सीएनएन ऑफिस पंहुचें। ऑडिशन के लिये राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त वरिष्ठ टीवी पत्रकार परवेज़ सागर, प्रख्यात टीवी एंकर नन्दनी सिंह, उर्दू पत्रकार डा.एस.आई.ज़ाफरी के अलावा कम्पनी के निदेशक एस.आई.एच. ज़ैदी पैनल मे शामिल थे। गौरतलब है कि सीएनएन ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड़ मे कई समाचार पत्रों मे एंकर के लिये विज्ञापन दिया था। यदि आप भी उत्तर प्रदेश या उत्तराखण्ड़ मे रहते हैं और उर्दू एंकरिंग कर सकते हैं तो अपना बॉयोडाटा cnnnews@in.com पर मेल कर सकते हैं।

Friday, March 27, 2009

पाकिस्तान मे आत्मघाती हमला

ख़ैबर। पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े ख़ैबर में एक मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 70 लोगों के मारे जाने की ख़बर हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार ये हमला जुमे की नमाज़ के वक़्त हुआ है। ये हमला ख़ैबर में जमरूद तहसील से लगभग पांच किलोमीटर दूर बगयाड़ी में हुआ है।
ख़ैबर के एक उच्च अधिकारी तारिक़ हयात के मुताबिक " 45 से 46 शव निकाले जा चुके हैं. मरने वालों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।" समाचार एजेंसियों के अनुसार हमले में 70 से अधिक लोगों के घायल होने की ख़बर है। एक स्थानीय अधिकारी बख़्तियार ख़ान ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि मौक़े वारदात पर राहत का काम जारी है। चश्मदीदों ने बताया है कि आत्मघाती हमला इतना भीष्ण था कि पूरी मस्जिद ध्वस्त हो गई। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि हमलावर ने मस्जिद में नमाज़ियों के बीच अपने आप को धमाके से उड़ा दिया। उनका ये भी कहना था कि उन्हें ऐसा लगता है कि आत्मघाती हमलावर पहले ही से मस्जिद में मौजूद थे। ग़ौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान में तैनात नैटो के सैनिकों के लिए ख़ैबर एजेंसी से खाने का सामान ले जाने वाले क़ाफले पर हमले होते रहें हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है जब इस इलाक़े में किसी मस्जिद पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद कई मस्जिदों मे तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

पॉप के कन्डोम सम्बन्धी बयान पर विवाद

वेटिकन सिटी। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में से एक 'द लांसेंट' ने पोप बेनेडिक्ट पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंडोम के इस्तेमाल पर दिए गए अपने बयान में वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी की है। लांसेट ने एक लेख के ज़रिए कहा है कि पोप का ताज़ा बयान ग़लत है जिसमें उन्होंने कहा था कि कंडोम एचआईवी, एड्स की समस्या को बढ़ा सकता है। पोप ने कहा था कि इस भयानक बीमारी से निपटने में कंडोम के बदले संयम ज़्यादा कारगर है।
अफ़्रीका के अपने पहले दौरे के दौरान पोप ने कहा था, "एड्स ऐसी त्रासदी है जिसे सिर्फ़ पैसे के बल पर ख़त्म नहीं किया जा सकता। इसे कंडोम का वितरण करके भी समाप्त नहीं किया जा सकता बल्कि इससे तो समस्या और भी बढ़ सकती है।" पोप ने कहा, "चर्च की परंपरागत सीख ही एचआईवी/ एड्स से पूर्ण बचाव का एकमात्र उपाय साबित हुई हैं।" चर्च का मानना है कि लोगों को कंडोम के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने से मानव व्यवहार को पूरी तरह नहीं बदला जा सकता। लांसेट का कहना है कि पोप ने इस मुद्दे पर कैथोलिक सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक रूप से वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी की है। पत्रिका का कहना है कि कंडोम ही एचआईवी/ एड्स के प्रसार को कम करने का एकमात्र तरीका हैं। पत्रिका ने कहा, "यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोप की अनदेखी है या कैथोलिक सिद्धांतों के समर्थन के लिए जानबूझ कर वैज्ञानिक तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा गया है।" लेकिन इसमें कहा गया है कि यह बयान अब भी वहीं का वहीं है इसलिए वैटिकन को इसे वापस लेना चाहिए। लांसेट ने कहा, "जब भी कोई धार्मिक या राजनीतिक पहुँच वाला महत्वपूर्ण व्यक्ति वैज्ञानिक रूप से ग़लत तथ्यों वाला बयान देता है जो करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य के लिए विनाशकारी हो तो उसे इस बयान को वापस लेना चाहिए या जनता के सामने उसे सुधारना चाहिए।" इसका कहना है कि "पोप बेनेडिक्ट का यह बयान हज़ारों कैथोलिकों समेत जनता और उन स्वास्थ्यकर्मियों पर प्रभाव डालेगा जो एचआईवी/एड्स के बचाव के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।"

Friday, March 20, 2009

जल उठा पहाड़

दक्षिण अफ्रीका। प्रसिद्ध पर्यटन शहर केप टाऊन की शान ‘टेबल माउंटेन’ के जंगलों में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण इलाके से सैकड़ों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भयंकर गर्मी और तेज दक्षिणी हवाओं के कारण क्षेत्र में कई अलग-अलग जंगलों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। यह तस्वीर जलते हुए ‘टेबल माउंटेन’ की है। यह पहाड़ ऊपर से किसी टेबल की तरह सपाट है और इसीलिए इसे ‘टेबल माउंटेन’ कहा जाता है।

55 लाख डॉलर में नीलाम हुआ ऐतिहासिक कालीन

सऊदी अरब। डेढ़ सौ साल पहले मदीना में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के मक़बरे को सजाने के लिए तैयार किया गया कालीन दोहा में हुई एक नीलामी में क़रीब 55 लाख डॉलर में नीलाम हो गया। पहले माना जा रहा था कि यह नीलामी क़रीब 45 लाख डॉलर से नीलामी शुरू की गई।
गुजरात के बड़ौदा में बने इस कालीन की ख़ासियत यह है कि इसे लगभग बीस लाख असली मोतियों से सजाया गया है इसीलिए इसे पर्ल कार्पेट का नाम दिया गया है। 'बसरा मोती' नाम से जाने जाने वाले छोटे प्राकृतिक मोतियों को ईरान की खाड़ी से निकाला गया था। इसके अलावा इसमें हीरा, नीलम, माणिक और पन्ना जैसे सैकड़ों क़ीमती रत्न भी जड़े हैं। इसे सजाने के लिए सोने का भी प्रयोग किया गया है। 1860 के अंत में बने इस कालीन में लाल और नीला रंग प्रमुखता में है और इसमें घुमावदार बेलबूटे बने हुए हैं। एएफ़पी समाचार एजेंसी ने नीलामी कराने वाली कंपनी सॉदबी के प्रवक्ता हबीब बाशा के हवाले से कहा, "हमें 45 लाख डॉलर से नीलामी शुरू करनी पड़ी और पर्ल कार्पेट कमीशन और फ़ीस समेत 54.58 लाख डॉलर में बिक गया।" बाशा ने कहा, "ख़रीदार की पहचान को ज़ाहिर नहीं किया जा रहा है क्योंकि वे ग़ुमनाम रहना चाहते हैं।" कहा जाता कि पर्ल कार्पेट को बड़ौदा के महाराजा गायकवाड़ खांडेराव ने मदीना में पैगंबर हजरत मोहम्मद साबह के मक़बरे को सजाने के लिए एक उपहार के तौर पर तैयार करवाया था। लेकिन महाराजा की मृत्यु हो जाने के कारण यह कभी मदीना पहुँच ही नहीं सका और भारत में ही रह गया। कोई सौ साल पहले तक इसे प्रदर्शनियों में रखा जाता था। बाद में, राजपरिवार का एक सदस्य इसे लेकर मोनैको चला गया।

Thursday, March 19, 2009

पोप ने उठाया कंडोम के इस्तेमाल पर सवाल

याउंडे (कैमरून)। अफ्रीका महाद्वीप के दौरे पर आए 16वें पोप बेनेडिक्ट ने कहा है कि अफ्रीका में फैल रही एड्स की महामारी को कंडोम बांटने से नहीं रोका जा सकता है। पोप का यह बयान उन संगठनों के लिए करारा झटका है जो इस महाद्वीप में एड्स की महामारी को रोकने में लगे हैं। अफ्रीका महाद्वीप में करीब 2 करोड़ 20 लाख एचआईवी पीड़ित हैं। पोप के इस बयान पर स्वंय कैथोलिक समुदाय के घर्मगुरु भी बंटे नजर आ रहे हैं जिनमें से कई अफ्रीका में एड्स की रोकथाम के लिए काम कर रहे हैं। पोप बेनेडिक्ट मंगलवार को अपने सात दिवसीय अफ्रीकी दौरे पर कैमरून पहुंचे। पोप के तौर पर पिछले चार वर्षों में पोप बेनेडिक्ट 16वें ने पहली बार कंडोम के इस्तेमाल पर सीधेतौर पर निशाना साधा है। हालांकि इस विषय पर उनके ये विचार नए नहीं हैं। बेनेटिक्ट से पूर्व पोप रहे पोप जॉन पॉल ने भी एड्स के खिलाफ मुकाबले में संयमित सेक्स जीवन को कंडोम इस्तेमाल से बेहतर बताया था। बेनेडिक्ट ने कहा एड्स से लड़ने में रोमन कैथोलिक चर्च सबसे आगे है। उन्होंने कहा, "आप इस समस्या का हल कंडोम बांटकर नहीं कर सकते, बल्कि इससे समस्या और बढ़ रही है"। उन्होंने अपने विमान में पत्रकारों द्वार पहले से पूछे गए सवालों के जवाब में कहा सेक्स के प्रति संयमित और जिम्मेदारी भरा रवैया ही एड्स को फैलने से रोकने में सबसे कारगर तरीका है।

सपनों के शहर मे माहामारी बनती एड्स

वाशिंगटन। अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एड्स और एचआईवी संक्रमण का संकट कई अफ़्रीकी देशों से भी अधिक गंभीर होती जा रही है। वाशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वाशिंगटन डीसी में 12 वर्ष से अधिक आयु के तीन प्रतिशत लोग एड्स-एचआईवी से पीड़ित हैं। रिपोर्ट कहती है कि वाशिंगटन में एचआईवी और एड्स वास्तव में महामारी के स्तर तक पहुँच गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण की सबसे ज़्यादा दर अफ़्रीकी-अमरीकी लोगों और 40 से 49 की उम्र वाले नागरिकों में पाई जाती है। इस हिसाब वाशिंगटन डीसी की स्थिति अफ़्रीकी देश यूगांडा के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक संक्रमण पुरुषों के समलैंगिक यौन संबंधों के कारण हो रहे हैं। इसके बाद सबसे अधिक संक्रमण महिला-पुरुष यौन संबंधों के कारण और फिर इंजेक्शन से नशीले पदार्थों का सेवन करने के कारण हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, "कुछ लोगों को शहर की जनसंख्या के तीन फ़ीसदी एचआईवी/एड्स संक्रमित लोगों की संख्या इसके मुक़ाबले काफ़ी छोटी प्रतीत होगी कि अमरीका के कुल नागरिकों के एक फ़ीसदी से कम लोग कैंसर से पीड़ित हैं।" रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि राजधानी में संक्रमण की असल स्थिति इससे कहीं ज़्यादा होगी क्योंकि एक तिहाई से लेकर क़रीब आधे नागरिक अपने संक्रमण के बारे में अनजान हैं।

Wednesday, March 18, 2009

वरुण गांधी पर लटकी चुनाव आयोग की तलवार

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने भाजपा नेता वरुण गांधी के कथित भड़काऊ भाषण के मामले में भविष्य की उसकी रैलियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाने के आदेश जिये हैं। साथ ही, आयोग ने वरुण के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई नहीं करने के आरोप में पीलीभीत के अतिरिक्त ज़िलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक का तबादला कर दिया है। आयोग के मुताबिक वरुण ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। ग़ौरतलब है कि वरुण गांधी पर आरोप है कि पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान छह मार्च को उन्होंने कथित रुप से भड़काऊ भाषा में मुसलमानों के ख़िलाफ़ टिप्पणियाँ की थीं। चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद वरूण गांधी के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है, जो कि दो समुदायों के बीच वैमनस्य भड़काने के मामले में चलाया जाता है। आयोग ने वरुण को नोटिस जारी कर आरोपों पर स्पष्टीकरण भी माँगा है। उधर भारतीय जनता पार्टी ने वरुण गांधी के कथित भड़काऊ भाषण से ख़ुद अलग करते हुए कहा कि वह उनके बयान से सहमत नहीं है। बुधवार को दिल्ली में भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवददाताओं से कहा, "मीडिया में वरुण के जो कथित बयान दिखाए गए हैं, भाजपा उसको उचित नहीं मानती और उससे अपने को अलग करती है।" रविशंकर प्रसाद का कहना था कि ख़ुद वरुण ने सीडी के साथ छेडछाड़ की बात कही है और चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस दिया है और वो उसके जवाबदेह हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सिलसिले में भाजपा को कोई नोटिस नहीं आया है। उधर वरुण गाँधी ने कथित भड़काऊ भाषण को अपना मानने से इनकार करते हुए कहा है कि उनके ख़िलाफ़ राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने दिल्ली में मीडिया के सामने आकर कहा कि जो सीडी दिखाई जा रही है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है और उसमें जो भाषण दिखाया गया है उसमें न तो शब्द उनके हैं और न आवाज़ उनकी है। इस विवाद के आने के बाद जहाँ भाजपा ने अधिकारिक स्तर पर वरुण के बयान से ख़ुद को अलग कर लिया है, वहीं पार्टी के उपाध्यक्ष वैंकया नायडू ने वरुण का बचाव किया है। उनका कहना था, "वरुण ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है जो सांप्रदायिक हो, जो सीडी मीडिया में दिखाई जा रही है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है और वो मनगढ़ंत है। पार्टी पहले ये जानेगी कि असल में वरुण ने कहा क्या है।"

Monday, March 2, 2009

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने पन्द्रहवीं लोकसभा के लिये मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश मे सबसे बड़ा चुनावी समर पांच चरणों मे पूरा होगा। इसके साथ ही सोमवार दोपहर से ही देश मे चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने देश की सभी राजनितिक पार्टियों और गृह मंत्रालय के अधिकारीयों के साथ विचार विमर्श करने के साथ ही चुनाव की तारीखें घोषित कर दी। उनके मुताबिक चुनाव पाँच चरणों में होंगे। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 16 अप्रैल, 23 अप्रैल, 30 अप्रैल, सात मई और 13 मई की तारीखें तय की हैं। मतों की गिनती 16 मई को होगी।
लोकसभा के साथ ही आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। सिक्किम में 13 मई से पहले चुनावों को पूरा करा लिया जाएगा। इसके अलावा झारखंड, कर्नाटक और मिज़ोरम की एक-एक सीट और नगालैंड की चार विधानसभा की खाली सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।
चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव तारीख़ों की घोषणा के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव की तारीख़ों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपलस्वामी ने कहा है कि चुनाव के समय देशभर में तैनाती के लिए सुरक्षा बलों की उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए पांच चरणों में चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा है कि केवल जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के चुनाव पाँच चरणों में होंगे जबकि बिहार में चुनाव चार चरणों में होंगे। आठ राज्यों में तीन चरणों में चुनाव करवाने की घोषणा की गई है, बाकी राज्यों में मतदान एक चरण में होगा। आयोग का कहना है कि इस चुनाव में देश भर में लगभग 11 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की ज़रूरत पड़ेगी जबकि आयोग के पास लगभग 13 लाख मशीन उपलब्ध हैं।

Monday, January 12, 2009

ओबामा को मुम्बई जैसे हमले की आशंका

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ लेने जा रहे बराक ओबामा मुंबई हमले से हिले हुए हैं। उन्हें डर है कि इस तरह का हमला अमेरिका सहित दुनिया के किसी भी देश में दोबारा हो सकता है। इस आशंका को दूर करने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में अल कायदा के खात्मे पर विशेष जोर देने की बात कही है।
एबीसी न्यूज पर इंटरव्यू के दौरान मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले के बारे में जब ओबामा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिकी शहरों में भी मुंबई जैसा हमला होने का खतरा बरकरार है। उन्होंने कहा, 'मुंबई की घटना के बारे में जब आप सोचते हैं तो आतंकियों की नई रणनीति का पता चलता है। यह सीधे तौर पर आत्मघाती हमला नहीं है। दूसरे आतंकी संगठन भी भविष्य में हमलों के ऐसे तरीके अपना सकते हैं।' ओबामा ने कहा कि यही वजह है कि इन खतरों से निपटने और अल कायदा को समूल नष्ट करने पर हमारा विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा, 'मैं अपने चुनाव अभियान के दौरान भी इस बात पर जोर देता रहा था। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यही होगी।'
ओबामा ने परमाणु महत्वाकांक्षा रखने वाले ईरान को अपने प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा पर रोक लगाने के लिए वह ठोस नीति बनाएंगे।

कभी भी इस्तीफा दे सकतें हैं सोरेन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पर इस्तीफ़े का दबाव बढ़ गया है। ऐसे संकेत हैं कि सोमवार के बाद शिबू सोरेन कभी भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है और न ही रविवार तक मुख्यमंत्री की ओर से राजभवन से मिलने का समय लिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं लेकिन इस पर अब तक सहमति नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री को लेकर राजधानी राँची में बैठकों का सिलसिला रविवार को चलता रहा। शिबू सोरेन कांग्रेस, लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल और निर्दलीय सदस्यों के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे।
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राना ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री का फ़ैसला झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में नहीं तय हो सकता है, ये यूपीए की बैठक में तय होगा। दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन विधानसभा उपचुनाव में हार गए थे। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से उन्हें झारखंड पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण पतार ने नौ हज़ार से ज़्यादा मतों से हरा दिया था। शिबू सोरेन के लिए ये ज़बरदस्त झटका माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री बनने के बाद छह महीनों के भीतर उन्हें विधानसभा का सदस्य बनना ज़रूरी है।

न्यूज़ एक्स की नई पारी

नई दिल्ली। नई दुनिया के सीईओ और वेबदुनिया के संस्थापक विनय छजलानी और बिजनेस वर्ल्ड के पूर्व सम्पादक जहाँगीर पोचा की नवगठित कंपनी 'इंडी मीडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' ने 'न्यूज एक्स' का अधिग्रहण कर लिया है।
इंदिराणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी की न्यूज एक्स कंपनी के 100 फीसदी शेयर इंडी मीडिया ने खरीद लिए हैं। इस अधिग्रहण को उथल-पुथलभरे दौर में एक सुखद परिघटना के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि इससे टीवी समाचार चैनलों की भीड़ में एक ऐसा चैनल स्थापित होगा, जो विश्वसनीयता और प्रोफेशनलिज्म के नए मानक तय करते हुए आगे बढ़ेगा।टीवी चैनल 'न्यूज एक्स' के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर मुखर्जी ने इस सौदे का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न्यूज एक्स टीवी चैनल को बाजार में अपने प्रसार के लिए ज्यादा ताकत मिलेगी। एक बड़े समाचार समूह के साथ जुड़कर चैनल का ज्यादा विस्तार होगा और उसकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मुखर्जी के मुताबिक यह सौदा चैनल के लिए आगे बढ़ने और नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए बेहतर अवसर साबित होगा।

Wednesday, January 7, 2009

शेख़ हसीना ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

ढाका। बांग्लादेश की भूतपूर्व प्रधान मंत्री और एक समय प्रतिपक्षी नेता रही शेख़ हसीना ने प्रधान मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है जिससे वहां दो वर्षों से चल रहा आपातकालीन प्रशासन समाप्त हो गया है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति इयाजुद्दीन अहमद ने, मंगलवार को राजधानी ढाका स्थित राष्ट्रपतीय निवास स्थल पर सुश्री हसीना को पद की शपथ दिलवाई। सुश्री हसीना सन 1996 और 2001 के बीच भी बांग्लादेश की प्रधान मंत्री थीं। सन 2007 से बांग्लादेश में सैनिक प्रशासन रहा है जब सुश्री हसीना की अवामी लीग पार्टी के समर्थकों और ख़ालिदा ज़िया के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंदी बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी के समर्थकों के बीच महीनों से चल रही हिंसा रोकने के प्रयास में सेना ने हस्तक्षेप किया था। 29 दिसंबर को बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों के पहले, पिछले महीने, दो वर्षों से चली आ रही आपातकालीन स्थिति हटा ली गई थी। यह चुनाव, बांग्लादेश में सात वर्षों में पहली बार हुए संसदीय चुनाव थे। इन चुनावों में अवामी लीग गठजोड़ को संसद की 300 सीटों में से सबसे अधिक सीटें प्राप्त हुई थीं। अंतर्राष्ट्रीय प्रेक्षकों ने चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष घोषित किया था। सुश्री ज़िया ने कहा कि वह नई प्रधान मंत्री के साथ मिल कर काम करने को तैयार हैं और उन्होंने अपनी पार्टी के कुछ विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भेजा।

सरदर्द बन सकती है ट्रकों की हड़ताल

दिल्ली। टैक्स और ईंधन का मूल्य कम करने के सम्बन्ध में भारतीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ताए विफल हो जाने के बाद भारत में ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए हैं। अखिल भारतीय मोटर परिवहन संघ ने कहा है कि आज की हड़ताल उषा काल से पूर्व शुरू हुई. इस संघ में करीब ६० लाख ट्रक ड्राईवर शामिल हैं। ट्रक चालक और ट्रक मालिक डीज़ल के मूल्य, टैक्सों और परमिट शुल्क में कटौती चाहते हैं। वे यह भी चाहते हैं कि टायरों की कीमतें एक तिहाई कम कर दी जाएँ। यदि ट्रक हड़ताल कुछ दिनों तक जारी रहेंगी तो बाज़ार में अनेक वस्तुओं के मूल्य बढ़ जायेंगे। व्यापारियों का कहना है की ट्रक हड़ताल के फलस्वरूप वे शीघ्र सड़ने वाले खाद्य पदार्थ और सब्ज़ियाँ वितरित नहीं कर पायेंगे।

Thursday, January 1, 2009

वैश्य समाज मे उबाल, धरने का आयोजन

आगरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने वैश्य समाज के लोगों को पर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ आगरा के विकास भवन पर दऱना दिया। धरने पर बैठे लोगों ने औरेय्या के इंजीनियर हत्या कांड़ और आगरा के मोनू अपहरण काण्ड़ का विरोध जताते हुये वैश्य समाज को असुरक्षित बताया।
औरेय्या के इंजीनियर मनोज गुप्ता की निर्मम हत्या और आगरा के मोनू गुप्ता के अपहरण की घटना ने वैश्य समाज को दहला दिया है। पूरे प्रदेश मे वैश्य समाज के लोगों के साथ हो रही इस प्रकार की अन्य घटनाओं ने वैश्य समाज के लोगों को गुस्से से भर दिया है। जिसके चलते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने विकास भवन के समक्ष जाकर धरना दिया और एक मांग पत्र भी प्रशासन को सौंपा।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से वैश्य समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, इससे तो समाज के लोग अपने काम-धाम छोड़कर घर बैठने को मजबूर हो जायेगें और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी। वक्ताओं ने चेतावनी भरे लहज़े मे कहा कि अगर जल्द ही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नही लगा तो समस्त वैश्य समाज सड़कों पर आकर आन्दोलन करेगा।
इस मौके पर पोरवाल महासभा के अध्यक्ष रामचरन गुप्ता, रविप्रकाश अग्रवाल, ड़ा अशोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आनन्द पोरवाल, अतुल गर्ग और दीपक बसंल आदि मौजूद थे। धरने की अध्यक्षता मुरारीलाल फतेहपुरिया ने किया।

आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दें- ज़ैदी

आगरा। इस्लामिक नववर्ष 1430 हिजरी की शुरुआत के मौके पर बेमिसाल ताजमहल की शाही मस्जिद के सदर सैय्यद इब्राहिम ज़ैदी ने सभी देशवासियों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होने अपील करते हुये कहा कि इस नये साल में सभी देशवासी मिलकर आंतकवाद फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें। ताकि पूरी दुनिया को ये संदेश जाये कि भारत मे रहने वाले तमाम लोग आंतकवाद के खिलाफ है। उन्होने केन्द्र और प्रदेश सरकार से आगरा मे पर्यटन को बढावा देने की नयी योजनाओं को विकसित करने की मांग भी दोहराई।

RAWA News