Saturday, October 4, 2008

आँखे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पटियाला। पंजाब के पटियाला शहर में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जो पोस्‍टमार्टम के लिए आए शवों की आंखें निकालकर उन्‍हें बेच देता था। यह गौरखधंधा पटियाला शहर के एक चैरिटीबल अस्‍पताल में चल रहा था। यहां जो शव पोस्‍टमार्टम के लिए लाए जाते थे, उनकी आंखें निकाल ली जाती थीं। बाद में इन्‍हें बेच दिया जाता था।
पंजाब पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने अस्‍पताल पर छापा मारा। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो डॉक्‍टर भी शामिल हैं। बताया जाता है कि इस गिरोह में शामिल एक ड्राइवर आंखों को बेचता था। पुलिस का कहना है कि इस धंधे में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

RAWA News