आगरा। सिकन्दरा मे हिरनों के मरने का सिलसिला जारी है। बुधवार की शाम भी वहां दो हिरन मरे हुये पाये गये। गौरतलब है कि इससे पहले भी लगभग एक दर्जन से ज्यादा हिरन यहां मर चुके हैं। इसके बाद से ही इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर लगातार हिरनों के मरने की वजह कौन सी बिमारी हो सकती है। लेकिन इस जांच की रफ्तार इतनी सुस्त है कि अभी तक कोई नतीजा नही निकला। और दो हिरन मौत के मुंह मे चले गये। इस मामले पर जिला प्रशासन और एएसआई लगातार नज़र रख रहे हैं। विशेषज्ञों को जांच सौंपी गयी है लेकिन रिपोर्ट कब आयेगी ये किसी को नही पता।
Thursday, October 9, 2008
जारी है हिरणों के मरने का सिलसिला