नोएडा. दुनिया भर में शांति का संदेश देने निकला छह सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रॉकवुड स्कूल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने यहां शांति स्तंभ की स्थापना की व बच्चों को शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।शांति का संदेश देने निकले जापानी प्रतिनिधिमंडल में जापान सरकार के विभिन्न विभाग के छह लोग हैं, जिसका नेतृत्व प्रो. योशिदा कर रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल को कुल 194 देशों में शांति स्तंभ स्थापित करना है, जिसमें से सौ देशों में यह काम पूरा किया जा चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने मदर टेरेसा के आश्रम में भी शांति स्तंभ स्थापित किया है। रॉकवुड स्कूल में शांति स्तंभ की स्थापना के बाद बच्चों को दलाईलामा व जान पाल के शांति संदेश की शिक्षा भी दी गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रो. योशिदा ने कहा कि शांति स्थापना में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है उन्हें सही व अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए।

