आगरा। जिले के नवागत एसएसपी प्रेम प्रकाश ने अपने काम करने का अन्दाज़ आते ही दिखाना शुरु कर दिया है। उन्होने अपनी पहली पत्रकार वार्ता के ठीक बाद शहर के सारे थानों पर जाकर अपने आ जाने का अहसास करा दिया। यही नही फतेहपुर सिकरी क्षेत्र मे शोभा यात्रा को लेकर हगांमा कर रहे लोगों को भी खुद जाकर समझाया।पहले दिन ही कप्तान का रुख देखकर उनके मातहत उनकी कार्यशैली को देखकर हैरान हो गये। 1993 बैच के आईपीएस प्रेम प्रकाश हमेशा से अपने बिन्दास अन्दाज़ के लिये जाने जाते है। वो बेसिक पुलिसिंग और ट्रड़िशनल पुलिसिंग के लिये भी अपनी पहचान बनायें हुये हैं। प्रदेश के कई प्रमुख शहरों मे एसएसपी रह चुके प्रेम प्रकाश अब आगरा की जनता को भयमुक्त समाज और पुलिस को उनका सहयोगी बनाने की मुहीम का आगाज़ कर चुके हैं। जिसका उदहारण पुलिस कार्यालय और थानों मे लगाये गये घण्टों को देख कर लगाया जा सकता है। ये पुलिस की एक पुरानी परम्परा है। एसएसपी ने हर आधे घण्टे पर घण्टा बजाने के आदेश भी जारी कर दिये। जो पुलिस की सजगता का प्रतीक है। उनके आदेशों के बाद आरआई रमेश चन्द इस काम क पूरा करने मे जुट गये हैं। एसएसपी कहतें है ये तो आगाज़ है अभी तो आगे-आगे देखीये होता है क्या ?

